अरुणाचल प्रदेश के बारे में कुछ रोचक तथ्य : Interesting facts about Arunachal Pradesh

अरुणाचल प्रदेश का इतिहास:History of Arunachal Pradesh

  • अरुणाचल प्रदेश को पहले (नॉर्थ ईस्ट फ़्रण्टियर एजेंसी- नेफ़ा) के नाम से जाना जाता था। 
  • अरुणाचल प्रदेश की सीमा असम और नागालैंड से मिलती है। 
  • इस राज्य के पश्चिम, उत्तर और पूर्व में क्रमश: भूटान, तिब्बत, चीन और म्यांमार देशों की अन्तरराष्ट्रीय सीमाएँ भी हैं।  
  • इस राज्य में पहाड़ी और अर्द्ध-पहाड़ी क्षेत्र है।
  • पहाड़ियों की ढलान असम राज्य के मैदानी भाग की ओर है।
  • सुबनसिरी,कामेंग,सिआंग,लोहित और तिरप आदि नदियाँ इसे अलग-अलग घाटियों में बाट देती हैं। 
  • मौखिक परंपरा के आधार के रूप में कुछ थोड़ा सा साहित्य और ऐतिहासिक खंडहर हैं।  जो इस पर्वतीय क्षेत्र में मिलते हैं। 
  • खुदाई और विश्लेषण के द्वारा पता चलता है कि ये ईस्वी सन प्रारम्भ होने के समय के हैं।
  • ऐतिहासिक प्रमाणों से पता चलता है कि यह जाना-पहचाना क्षेत्र ही नहीं था।
  • अरुणाचल प्रदेश का आधुनिक इतिहास 24 फरवरी 1826 को 'यण्डाबू सन्धि' होने के बाद असम में ब्रिटिश शासन लागू होने के बाद से प्राप्त होता हैं। 
  • सन 1962 से पहले इस राज्य को नार्थ-ईस्ट फ़्रण्टियर एजेंसी (नेफ़ा) के नाम से जाना जाता था। 
  • संवैधानिक रूप से यह असम का ही एक भाग था परन्तु सामरिक महत्त्व के कारण 1965 तक यहाँ के  प्रशासन की देखभाल विदेश मन्त्रालय करता था। 
  • सन 1965 के पश्चात असम के राज्पाल के द्वारा यहाँ का प्रशासन गृह मन्त्रालय के अन्तर्गत आ गया था। 
  • सन 1972 में अरुणाचल प्रदेश को केन्द्र शासित राज्य बनाया गया था और इसका नाम 'अरुणाचल प्रदेश' किया गया।
  • अरुणाचल प्रदेश भौगोलिक दृष्टि से पूर्वोत्तर के राज्यों में अरुणाचल प्रदेश सबसे बड़ा राज्य है।
  •  तीसरा विरासत स्थल, अरुणाचल प्रदेश राज्य के उत्तर-पश्चिम में 400 साल पुराना तवांग मठ, बौद्ध आदिवासी लोगों के कुछ ऐतिहासिक प्रमाण देता  है।
  •  छठे दलाई लामा त्सांगयांग ग्यात्सो का जन्म तवांग में हुआ था। 
  • श्री बिभासु दास शास्त्रीजी जी ने नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी (NEFA) का नाम बदलकर अरुणाचल प्रदेश रखे थे।
  •  भारत में सबसे बड़ा मठ अरुणाचल प्रदेश का तवांग मठ है और तिब्बत के ल्हासा में पोटला पैलेस के बाद दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा मठ है।
  •  20 फरवरी सन 1987 को यह भारतीय संघ का 24वाँ राज्य बनाया गया।

अरुणाचल प्रदेश भाषाएँ :Arunachal Pradesh Languages

  • अरुणाचल प्रदेश राजभाषा अंग्रेजी है। 
  • अरुणाचल प्रदेश में 30 से 50 तक विभिन्न भाषाओं के बोलने वाले रहते हैं।
  • अधिकांश भाषाएँ तिब्बती-बर्मी परिवार की हैं। हाल के वर्षों में अरुणाचल प्रदेश में हिन्दी का प्रचलन बढ़ा है। 

अरुणाचल प्रदेश के मुख्य पर्यटन स्थल:Main tourist places of Arunachal Pradesh

  • ईटा किला एक पर्यटन स्थल है जो कि 14-15वीं शताब्दी में  निर्माण किया गया था। इसके नाम पर ही इसका नाम ईटानगर रखा गया है। यहाँ पर पौराणिक गंगा झील भी देख सकते हैं।  ईटानगर से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

बौद्ध मंदिर: Buddhist temple

  • अरुणाचल प्रदेश में एक खूबसूरत बौद्ध मन्दिर है। बौद्ध गुरु दलाई लामा भी इसकी यात्रा कर चुके हैं। इस मन्दिर का निर्माण तिब्बती शैली में किया गया है। इस मन्दिर की छत पीली है। इस मन्दिर की छत से पूरे ईटानगर के खूबसूरत दृश्य देखे जा सकते हैं।मन्दिर में एक संग्राहलय भी है,इसका नाम जवाहर लाल नेहरू संग्राहलय है।

अरुणाचल प्रदेश की सांस्कृतिक और सामाजिक रोचक तथ्यों के बारे में (Interesting facts about cultural and social of Arunachal Pradesh)

  • अदीस समुदाय का मापिन और सोलंगु
  • मोनपा समुदाय का त्योहार लोस्सार
  • अपतानी  समुदाय का द्री
  • तगिनों समुदाय का ‘सी-दोन्याई
  • इदु-मिशमी समुदाय का ‘रेह
  • निशिंग समुदाय का न्योकुम आदि त्योहार शामिल हैं।


अरुणाचल प्रदेश में मुख्यतः पाँच राजनीतिक दल हैं :There are mainly five political parties in Arunachal Pradesh)

  • भारतीय जनता पार्टी
  • अरुणाचल कांग्रेस
  • अरुणाचल कांग्रेस (मेइते)
  • कांग्रेस (दोलो)
  • पिपुल्स पार्टी आफ़ अरुणाचल

अरुणाचल प्रदेश में  सिंचाई और बिजली: Irrigation and electricity in Arunachal Pradesh

  • अरुणाचल प्रदेश में 87,500 हेक्टेयर से अधिक भूमि सिंचित क्षेत्र है।
  •  राज्य की विद्युत क्षमता लगभग 30,735 मेगावॉट है।
  •  राज्य के 3,649 गाँवों में से लगभग 2,600 गाँवों का विद्युतीकरण कर दिया गया है

अरुणाचल प्रदेश की आर्थिक तथ्यों के बारे में : About Economic Facts of Arunachal Pradesh

  • राज्य की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है।
  • यहाँ की फसलों में चावल, मक्का, बाजरा, गेहूँ, दलहन, गन्ना, अदरक और तिलहन प्रमुख हैं।
  • अरुणाचल प्रदेश का लगभग 61,000 वर्ग किलोमीटर का भाग जंगलों से भरा हैं।  
  • वन्य उत्पाद राज्य की अर्थव्यवस्था का दूसरा महत्त्वपूर्ण भाग है।

अरुणाचल प्रदेश में 25 जिले हैं :Arunachal Pradesh has 25 districts

  1. अंजॉ जिला
  2. चेंगलॉन्ग जिला
  3. पूर्व कमेंग जिला
  4. पूर्व सियांग जिला
  5. कुरुंग कुमे जिला
  6. लोहित जिला
  7. निचली दिबांग घाटी जिला
  8. निचली सुबनसिरी जिला
  9. पपुमपारे जिला
  10. तवांग जिला
  11. तिरप जिला
  12. उपरी दिबांग घाटी जिला
  13. उपरी सुबनसिरी जिला
  14. उपरी सियांग जिला
  15. पश्चिम सियांग जिला
  16. पश्चिम कमेंग जिला

अरुणाचल प्रदेश राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण और रोचक तथ्य (Arunachal Pradesh facts in hindi) की जानकारी लिए है। इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें  धन्यवाद। 


कमेंट📧 करें और बताएं आपको सबसे ज्यादा रोचक क्या लगा। क्या आपको किसी और विषय पर जानकारी चाहिए? हमें सुझाव दें!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Happy Gandhi Jayanti : महात्मा गांधी जी के बारे में कुछ रोचक तथ्य

Cats:बिल्लियों की अद्भुत विशेषताएँ और वैज्ञानिक तथ्य

पेन्सिल का इतिहास :- History Of Pencil