असम राज्य से जुड़े कुछ रोचक तथ्य जो आपको हैरान कर देंगे.

   

असम (অসম)राज्य से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

असम  राज्य,(Assam State)😊

  • उत्तर पूर्वी भारत में असम (অসম) या आसाम राज्य है और उत्तर पूर्वी भारतीय राज्यों से घिरा हुआ है। 
  • राज्य के पूर्व में नागालैंड, पश्चिम में बंग्लादेश,उत्तर में अरुणाचल प्रदेश तथा मणिपुर, दक्षिण में मिजोरम तथा मेघालय सभी से घिरा हुआ है।
  • असम चाय और रेशम के लिए जाना जाता है । एशिया में तेल ड्रिलिंग के लिए पहली साइट थी। 
  • असम एक सींग वाले भारतीय गैंडों का घर है।
  • असम नाम संस्कृत से लिया गया है सामान्य रूप से माना जाता है। जिसका शाब्दिक अर्थ है, वो भूमि जो समतल नहीं है।
  • कुछ विद्वानों का मानना है कि 'असम' शब्‍द संस्‍कृत के 'असोमा' शब्‍द से बना है, जिसका अर्थ है अनुपम अथवा अद्वितीय। 
  • प्राचीन भारतीय ग्रन्थों में असम राज्य को प्रागज्योतिच्ह के नाम से जाना जाता था। 
  • असम राज्य में पुश्य वर्मन ने वर्मन राजवंश कि स्थापना की थी।
  • भासकर वर्मन (600-650 ई॰), प्रसिद्ध वर्मन शासक थे उनके शासनकाल में चीनी यात्री क्षुअन झांग क्षेत्र का दौरा किया और अपनी यात्रा दर्ज की।
  •  मध्यकाल में सन् 1228 में बर्मा के एक ताई विजेता चाउ लुंग सिउ का फाने पुर्वी असम पर अधिकार कर लिया था। वह अहोम वंश का था जिसने अहोम वंश की सत्ता यहाँ कायम की। अहोम वंश का शासन सन् 1829 पर्यन्त बनाये रखा। 
  • अंग्रेजों ने यनदबु ट्रीटी के दौरान असम का शासन हासिल किया।
  • मध्ययुगीन राजाओं के आख्यानों का एक सामान्य विषय शक्तिस्म असम के  कामाख्या मंदिर से जुड़ा है।
  • असम से भारत का सर्वाधिक खनिज तेल प्राप्त होता है।यहाँ के मुख्य तेल क्षेत्र तिनसुकिया, डिब्रुगड़ तथा शिवसागर जिलों में पाया जाते हैं।
  • असम राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी पर दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा मीठे पानी का द्वीप।
  • काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान भारत के असम राज्य का एक राष्ट्रीय उद्यान है।
  • हाजो तीन धर्मों हिंदू धर्म , इस्लाम और बौद्ध धर्म के लिए एक प्राचीन तीर्थस्थल है।


    असम राज्य से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य (Some important facts related to the state of Assam)

    देश (Country Name)                      भारत
    स्थापना                                           15 अगस्त 1947
    राजधानियाँ (Capitals)                      दिसपुर
    सबसे बड़ा शहर (Largest city)           गुवाहाटी
    ज़िले (Districts)                               कुल 33 ज़िले 
    वाहन कोड (Assam Vehicle code)     AS
    जनसंख्या (Assam Population)         3.09 करोड़ (2012)                                                              
    राजभाषा (Official languages)         असमिया
    पहले मुख्यमंत्री                                 गोपीनाथ बोरदोलोई
    पहले राज्यपाल                                 सर मुहम्मद सालेह अकबर हैदरी

    असम राज्य के राज्य चिन्ह  (State Emblem of Assam)

    • राज भाषा                  असमिया
    • नृत्य                         बिहू नृत्य
    • राजकीय पशु             एक सींग वाला गैंडा
    • राज्य पक्षी                 बत्तख
    • राज्य का पेड़             डिप्टरोकार्पस रेटसस
    • राज्य फूल                 राइनोकोस्टाइलिस रेटुसा
    • राज्य नदी                 ब्रह्मपुत्र

    असम राज्य में ३४ जनपद हैं(There are 34 districts in the state of Assam)

    1. डिमा हसाओ जिला
    2. करीमगंज जिला
    3. कामरूप जिला
    4. कार्बी ऑन्गलॉन्ग जिला
    5. कोकराझार जिला
    6. गोलाघाट जिला
    7. काछाड़ जिला
    8. गोवालपारा जिला
    9. जोरहाट जिला
    10. डिब्रूगढ़ जिला
    11. तिनसुकिया जिला
    12. दरंग जिला
    13. धुबरी जिला
    14. धेमाजी जिला
    15. नलबाड़ी जिला
    16. नगांव जिला
    17. बरपेटा जिला
    18. बंगाईगाँव जिला
    19. मरिगांव जिला
    20. लखिमपुर जिला
    21. शिवसागर जिला
    22. शोणितपुर जिला
    23. हाईलाकांडी जिला
    24. बक़सा जिला
    25. उदालगुड़ी जिला
    26. चिरांग जिला

     असम राज्य प्रसिद्ध व्यक्ति(Assam State Celebrities)

    • लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई   - असम के प्रथम मुख्यमन्त्री
    • कृष्णकान्त सन्दिकोइ - संस्कृत भाषा और साहित्य के प्रसिद्ध लेखक-विद्वान, गुवाहाटी विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति
    • ज्योतिप्रसाद आगरवाला - असम के प्रथम फिल्म निर्माता, कवि, गीतकार और नाटककार
    • विष्णु प्रसाद राभा - कवि, चित्रकार, क्रान्तिकारी, "सैनिक कलाकार" और "कलागुरु" नामों से विभूषित
    • भूपेन हाजरिका - पद्मभूषण, गायक, संगीतकार, गीतकार, फिल्मकार, कवि, समाजसेवी, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित, भारत रत्न से सम्मानित
    • वीरेन्द्र कुमार भट्टाचार्य - ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रथम असमिया लेखक
    • इंदिरा रायसम गोस्वामी (इंदिरा गोस्वामी) - ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित लेखिका, दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यापक

    असम राज्य में शिक्षा (Education in Assam State)

    Education in Assam State

    असम राज्य  के इंजीनियरिंग कॉलेज(Assam State Engineering Colleges)

    • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी
    • जोरहाट इंजीनियरिंग कॉलेज - जोरहाट
    • असम इंजीनियरिंग कॉलेज - जालुकबारी, गुवाहाटी
    • राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सिलचर (एन आई टी) - सिलचर

     असम राज्य के मेडिकल कॉलेज (Medical Colleges of Assam State)

    • जोरहाट मेडिकल कॉलेज - जोरहाट
    • असम मेडिकल कॉलेज - डिब्रुगढ़
    • गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज - गुवाहाटी
    • सिलचर मेडिकल कॉलेज - सिलचर
    • तेजपुर मेडिकल कॉलेज - तेजपुर
    • बरपेटा मेडिकल कॉलेज - बरपेटा
    • आयुर्वेदिक कॉलेज- गुवाहाटी 

    इस ब्लॉग को लिखने का हमारा मुख्य उद्देश्य यही था, की आपको “ असम (অসম)राज्य से जुड़े कुछ रोचक तथ्य”  से अवगत करवाना था। historyfact123.blogspot.com फॉलो करे, और इस ब्लॉग को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे, धन्यवाद

    होम पेज :    👉  यहाँ क्लिक करें



    टिप्पणियाँ

    इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

    Happy Gandhi Jayanti : महात्मा गांधी जी के बारे में कुछ रोचक तथ्य

    Cats:बिल्लियों की अद्भुत विशेषताएँ और वैज्ञानिक तथ्य

    पेन्सिल का इतिहास :- History Of Pencil