चिल्का झील के कुछ रोचक बाते : Some interesting facts about Chilka Lake

चिल्का झील  के कुछ रोचक बाते : Some interesting facts about Chilka Lake

 चिल्का झील : Chilika Lake 

चिल्का झील भारत के उड़ीसा राज्य में स्थित हैं।  इसे ‘चिलिका झील ( Chilika Jheel ) के नाम से भी जाना जाता है । यह झील लगभग 1 हजार वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसमें मछलियों की लगभग 225 प्रजातियाँ पायी जाती है। जाड़े के मौसम ( Winter Season ) में प्रवासी पक्षियों (migratory birds) का आगमन होता है। 

चिल्का झील के बारें में रोचक तथ्य : Some interesting facts about Chilka Lake 

👉 भूवैज्ञानिक साक्ष्य इंगित करता है कि चिल्का झील अत्यंतनूतन युग (18 लाख साल से पूर्व 10,000 साल तक) के बाद के चरणों के दौरान बंगाल की खाड़ी का हिस्सा था। 

👉 चिल्का झील 70 किमी  लम्बी तथा 30 किमी. चौड़ी और 3 मीटर गहरी है, इसकी अधिकत्तम गहराई लगभग 4 मीटर है. यह समुद्र का ही भाग है जो महानदी द्वारा लायी गई मिट्टी के जमा हो जाने से समुद्र से अलग होकर एक झील के रूप में हो गया है। 

👉 दिसम्बर से जून तक इस झील का जल खारा रहता है परन्तु बरसात के मौसम में इस झील का पानी मीठा हो जाता हैं।

👉 लगभग सैकड़ो गावों में रह रहे, लाखों मछुआरों को आजीविका का साधन यह झील उपलब्ध कराती हैं।

👉 चिल्का झील भारत की पहली ऐसी भारतीय झील है, जिसे सन् 1981 ई. में, रामसर घोषणापत्र के मुताबिक ‘अंतरराष्ट्रीय महत्व की आद्र भूमि‘ के रूप में चुना गया।

👉 प्रवासी पंछी लगभग 12 हजार किमी. से भी ज्यादा की दूरियाँ तय करके चिल्का झील आते हैं।

👉 चिल्का झील को 32 किमी. लंबी, संकरी, बाहरी नहर इसे बंगाल की खाड़ी से जोड़ती है।

👉 इस झील में डॉलफिन ( Dolphin ) भी पायी जाती हैं, यह इरावदी डॉलफिनों का भी घर हैं।

👉  इस खाड़ी में लगभग 160 प्रजातियों के पछी पाए जाते हैं।

चिल्का झील  के कुछ रोचक बाते : Some interesting facts about Chilka Lake

 👉 एक सर्वेक्षण के अनुसार, इस झील में लगभग 45% पंछी (भूमि), 32% जलपंछी और 23% बगुले हैं. यहाँ पर लगभग 37 प्रकार के सरीसृप ( इसके अंतर्गत मेढ़क, साँप, छिपकली, मगरमच्छ आदि आते हैं) और उभयचर निवास करते हैं।

👉 कैस्पियन सागर ( Caspian Sea ), बयकाल झील ( Baikal Lake ), अरब सागर ( Arabian Sea ) और रूस ( Russia ), मंगोलिया ( Mongolia ), लद्दाख ( Ladakh ), मध्य एशिया ( Central Asia ) आदि विभिन्न दूर दराज़ के क्षेत्रों से यहाँ पछी उड़ कर आते हैं।

👉 गोलाबाई गांव तीन चरणों में चिल्का क्षेत्र संस्कृति के एक दृश्य का सबूत प्रदान करता है।

👉 चिल्का झील का जल निकासी कुण्ड पत्थर, चट्टान, बालू और कीचण के मिश्रण के आधार से निर्मित है। लेकिन बड़ा हिस्सा कीचण का ही है।  

चिल्का झील घूमने का सबसे अच्छा समय :Best time to visit Chilka Lake

चिल्का झील घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च का होता हैं। क्योंकि इसी समय प्रवासी पक्षियाँ ( Migratory Birds ) यहाँ आती हैं। जनवरी के महीने में मकर मेला (मकर संक्रांति के समय) काली जी का दर्शन करने भक्त और तीर्थयात्री चिल्का आते हैं. देवी माँ काली का मंदिर चिल्का झील के काजली द्वीप पर स्थित हैं

अन्य मौसम में भी आप चिल्का झील घूमने जा सकते हैं। हर मौसम का अपना अलग ही मजा हैं. चिल्का झील को बरसात के मौसम में घूमने का अपना अलग ही मजा हैं। और गर्मी के मौसम में भी आप घूमने जा सकते हैं. सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुभव यहाँ की यादगार बना देती है यहां मछलिया प्रचुर मात्रा में हैं।  


होम पेज :      यहाँ क्लिक करें

अन्य पढ़े :

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Happy Gandhi Jayanti : महात्मा गांधी जी के बारे में कुछ रोचक तथ्य

Cats:बिल्लियों की अद्भुत विशेषताएँ और वैज्ञानिक तथ्य

पेन्सिल का इतिहास :- History Of Pencil