Teacher's Day 2024:शिक्षक दिवस का इतिहास और महत्वपूर्ण तथ्य

Teacher's Day 2024:शिक्षक दिवस का इतिहास और महत्वपूर्ण तथ्य 

भारत में 5 सितंबर को Teacher's Day यानी शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन को हम पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की बर्थ एनिवर्सरी पर सेलिब्रेट करते हैं। जानें Teacher's Day का इतिहास, और कुछ महत्वपूर्ण तथ्य।

इतिहास (History) : किसी भी व्यक्ति को भविष्य को सही मोड़ देने में गुरु की सबसे बड़ी भूमिका होती है। एक गुरु ही व्यक्ति को जीवन का सही मार्ग चुनने की समझ दे सकता है। गुरु के जरिए सफलता की सीढ़ियों तक पहुंचा जा सकता है। यही वजह है कि हमारे देश में शिक्षकों का सम्मान है और उन्हें माता-पिता से भी ऊंचा दर्जा दिया जाता है। गुरु की अहमियत को बतलाने के लिए भारत में हर साल 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस या टीचर्स डे मनाया जाता है। यह खास दिन शिक्षक को सम्मानित करने और आभार व्यक्त करने के लिए होता है। 

    शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है : (Why is Teacher's Day celebrated?)

    दरअसल, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन  खुद एक शिक्षक थे। सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने जब राष्ट्रपति का पद ग्रहण किया, तब कुछ लोगों ने उनका जन्मदिन मनाने की अनुमति मांगी। इस पर पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि मेरे जन्मदिन को अलग से मनाने से बेहतर है कि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए। इसी के बाद से हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाए जाने का चलन है। 

    यह दिन हमारे जीवन में शिक्षकों के महत्व के बारे में जानने और समझने के लिए होता है। हर साल 5 सितंबर की तारीख को स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।इसी मौके को शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया जाता है। आपको बता दें कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के पहले उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति भी थे।

    Teachers Day 2024     

    इस बार 5 सितंबर को सोमवार का दिन है। इस दिन देश के दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस भी होता है। 

    आपको बता दें कि भारत में जहां शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है,तो वहीं दूसरे देशों में अक्टूबर माह के दौरान सेलिब्रेशन होता है।

    कबीर दास का दोहे :(Couplets of Kabir Das)


    गुरू गोविंद दोउ खड़े, काके लागूं पाय।

    बलिहारी गुरू आपने गोविंद दियो बताय।


    दोहा का अर्थ  :(Meaning of Doha)

    इस दोहे में कबीरदास जी कहते हैं, कि जब आपके सामने गुरू और भगवान दोनों खड़े हों तो आप सर्वप्रथम किसे प्रणाम करेंगे। गुरू ही आपको गोविंद अर्थात भगवान तक पहुंचाने का मार्ग दिखाते हैं। अर्थात गुरू सबसे महान हैं, ऐसे में आपको सर्वप्रथम गुरू का ही वंदन करना चाहिए। गुरू का दर्जा सबसे ऊपर होता है।


     डॉ. साहब के जीवन से जुड़े एक किस्से :

    (An anecdote related to the life of Dr. Saheb)

    रामधारी सिंह दिनकर ने अपनी एक पुस्तक में डॉ. साहब के जीवन से जुड़े एक किस्से का उल्लेख किया है। जब राधा कृष्णन मॉस्कों में भारत के राजदूत थे, तब स्टालिन काफी लंबे समय तक उनसे मुलाकात के लिए राजी नहीं हुए। अंत में दोनों की मुलाकात हुई तो, डॉ. साहब ने स्टालिन को एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि हमारे देश में एक राजा था, जो बड़ा अत्याचारी और कुरूर किस्म का व्यक्ति था।

    उसने काफी खून खराबा मचाया और उसी रक्त के आधार पर प्रगति की। किंतु एक युद्ध में उसके भीतर के ज्ञान को जगा दिया और तभी से उसने शांति और अहिंसा की राह को पकड़ लिया। स्टालिन आप भी उसी रास्ते पर क्यों नहीं आ जाते, स्टालिन ने राधा कृष्णन की इस बात पर कोई ऐतराज नहीं किया और वह मुस्कुरा उठे। इससे आप उनके लोकप्रियता का अंदाजा लगा सकते हैं।

    शिक्षा दिवस से जुडी कुछ महत्वापूर्ण तथ्य: (Some important facts related to education day)

    1.यूनेस्को ने 5 ओक्टूबर को शिक्षा दिवस घोसित कियस था। 1994 से ही मनाया जाता है। 

    2.अमेरिका में मई के पहले सप्ताह के मंगलवार को शिक्षक दिवस घोसित किया गया है। 

    3.थाईलैंड में 16 जनवरी को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। पहला शिक्षक दिवस 1957 में मनाया गया था। 

    4.ईरान में 2 मई को लोग शिक्षक दिवस मनाते हैं।

    5.तुर्की में 24 नवंबर के दिन टीचर्स डे मनाया जाता है। पहले राष्ट्रपति कमला अतातुर्क ने घोसणा की थी। 

    6.मलेसिया में 16 मई को  शिक्षक दिवस मनाया जाता है, और इस दिन को हरी गुरु कहते है। 

    7.चीन में 1931 में नेशनल सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी में शिक्षक दिवस की शुरुआत हुई। चीन सरकार ने 1932 में इसे अनुमति दी। फिर बाद में 1939 में कन्फ्यूशियस के जन्मदिन 27 अगस्त को शिक्षक दिवस घोसित किया गया,लेकिन 1951 में इस घोसणा को वापस ले लिया गया था। 

    1985 में 10 सितम्बर को शिक्षक दिवस घोषित किया गया। अब चीन में ज्यादातर चाहते है कि  कन्फ्यूशियस का जन्मदिवस ही शिक्षक दिवस हो। 

    8.रूस में 1965 से 1994 तक अक्टूबर महीने में पहले रविवार को शिक्षक दिवस   मनाया जाता था। फिर साल 1994 से ५ अक्टूबरको  विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। 


    इस ब्लॉग को लिखने का हमारा मुख्य उद्देश्य यही था, की आपको “शिक्षक दिवस का इतिहास ”  से अवगत करवाना था। historyfact123.blogspot.com फॉलो करे, और इस ब्लॉग को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे, धन्यवाद


    होम पेज :      यहाँ क्लिक करें



    टिप्पणियाँ

    इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

    Happy Gandhi Jayanti : महात्मा गांधी जी के बारे में कुछ रोचक तथ्य

    Cats:बिल्लियों की अद्भुत विशेषताएँ और वैज्ञानिक तथ्य

    पेन्सिल का इतिहास :- History Of Pencil