संदेश

नवंबर 6, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

क्यों गुलमर्ग को धरती का स्वर्ग कहा जाता है (Why Gulmarg is called Heaven on Earth)

चित्र
  गुलमर्ग का इतिहास (History of Gulmarg) गुलमर्ग भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में स्थित एक हिल स्टेशन है। गुलमर्ग की स्थापना 1927 में अंग्रेजों ने अपने शासनकाल में की थी। गुलमर्ग का मूल नाम गौरीमार्ग था जो यहां के चरवाहों ने इसे दिया था।  जिसे 16वीं शताब्दी में यूसुफ शाह चक ने बदलकर गुलमर्ग कर दिया। इसकी सुंदरता के कारण इसे पृथ्वी का स्वर्ग भी कहा जाता है। यह देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। फूलों की भूमि के नाम से मशहूर यह जगह बारामूला जिले में स्थित है। यहां की हरी-भरी ढलान पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। समुद्र तल से 2730 मीटर ऊपर ऊंचाई पर स्थित गुलमर्ग सर्दी के मौसम में बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। Table Of Contents पर्यटन (Tourism) गोल्फ कोर्स (Golf Course) गुलमर्ग गोल्फ कोर्स दुनिया का सबसे बड़ा और हरित गोल्फ कोर्स है। अंग्रेज़ यहाँ छुट्टियां बिताने के लिए आते थे। उन्होंने गोल्फ के प्रति उत्साही लोगों के लिए 1904 में इन गोल्फ कोर्स की स्थापना की। वर्तमान में इसकी देखरेख जम्मू-कश्मीर पर्यटन विकास प्राधिकरण द्वारा क