संदेश

अक्तूबर 9, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अरुणाचल प्रदेश के बारे में कुछ रोचक तथ्य : Interesting facts about Arunachal Pradesh

चित्र
अरुणाचल प्रदेश का इतिहास:History of Arunachal Pradesh अरुणाचल प्रदेश को पहले (नॉर्थ ईस्ट फ़्रण्टियर एजेंसी- नेफ़ा) के नाम से जाना जाता था।  अरुणाचल प्रदेश की सीमा असम और नागालैंड से मिलती है।  इस राज्य के पश्चिम, उत्तर और पूर्व में क्रमश: भूटान, तिब्बत, चीन और म्यांमार देशों की अन्तरराष्ट्रीय सीमाएँ भी हैं।   इस राज्य में पहाड़ी और अर्द्ध-पहाड़ी क्षेत्र है। पहाड़ियों की ढलान असम राज्य के मैदानी भाग की ओर है। सुबनसिरी,कामेंग,सिआंग,लोहित और तिरप आदि नदियाँ इसे अलग-अलग घाटियों में बाट देती हैं।  मौखिक परंपरा के आधार के रूप में कुछ थोड़ा सा साहित्य और ऐतिहासिक खंडहर हैं।  जो इस पर्वतीय क्षेत्र में मिलते हैं।  खुदाई और विश्लेषण के द्वारा पता चलता है कि ये ईस्वी सन प्रारम्भ होने के समय के हैं। ऐतिहासिक प्रमाणों से पता चलता है कि यह जाना-पहचाना क्षेत्र ही नहीं था। अरुणाचल प्रदेश का आधुनिक इतिहास 24 फरवरी 1826 को 'यण्डाबू सन्धि' होने के बाद असम में ब्रिटिश शासन लागू होने के बाद से प्राप्त होता हैं।  सन 1962 से पहले इस राज्य को नार्थ-ईस्ट फ़्रण्टियर एजेंसी (नेफ़ा) के नाम से जाना जाता था।