संदेश

सितंबर 4, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हरियल पक्षी के बारे में रोचक तथ्य (Interesting facts aboutyellow footed green pigeon)

चित्र
हरियल पक्षी (Yellow footed Green Pigeon) हरियल या हरियल (अंग्रेजी: पीले पैरों वाला हरा कबूतर) भारतीय उपमहाद्वीप में पाई जाने वाली पक्षी प्रजाति है। हरियाल पक्षी के बारे में कहा जाता है कि यह जमीन पर नहीं बैठता। हरियाल भारत के महाराष्ट्र राज्य का राजकीय पक्षी है। यह ट्रेरॉन फोनीकोप्टेरा की प्रजाति है।इस पक्षी के बारे में मान्यता है कि यह कभी धरती पर पैर नहीं रखता। यदि वह धरती पर उतर भी जाए, तो वह अपने पैरों में लकड़ी का टुकड़ा लेकर उस पर बैठ जाता है। यह पक्षी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इस पक्षी का आकार 29 सेमी से 33 सेमी तक होता है और इसका वजन 225 ग्राम से 260 ग्राम के बीच ही होता है,यह एक सामाजिक प्राणी है और केवल झुंडों में ही पाया जाता है, इनके पंखों की लंबाई 17 से 19 सेमी लंबी होती है, इनके शरीर का रंग हल्का पीला हरा होता है जो जैतून के फल के समान होता है। उसके सिर के ऊपर हल्के भूरे रंग के बाल हैं। इनकी आंखें काले रंग की होती हैं, जिसके चारों ओर लाल रंग का छल्ला होता है। हरियाल पक्षी के पैर चमकीले पीले होते हैं। हरीयाल पक्षी को ऊँचे ऊँचे वृक्षों वाले जंगल पसंद होते हैं। यह सदाब