संदेश

अक्तूबर 2, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Happy Gandhi Jayanti : महात्मा गांधी जी के बारे में कुछ रोचक तथ्य

चित्र
महात्मा गांधी Mahatma Gandhi देश की आजादी के प्रमुख योद्धा महात्‍मा गांधी को कौन नहीं जानता है। लेकिन कुछ ऐसी जानकारी भी है जो शायद आप नहीं जानते हों, तो आइए जानते है महात्‍मा गांधी जी के बारे में कुछ ऐसी ही रोचक तथ्य। गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर गुजरात में हुआ था। महात्‍मा गांधी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था।  गांधी जी के पिता का नाम करमचंद गांधी था, जो कि राजकोट के दीवान थे।और इनकी माता का नाम पुतलीबाई था। गांधी जी ने स्वतंत्रता के लिए सत्य और अहिंसा का रास्‍ता चुना था। गांधी जी ने भारत की स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजों के खिलाफ अपनी पूरी जीवन संघर्ष किया।  30 जनवरी 1948 को गांधी जी को नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसलिए हर साल भारत में 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता है। और उन्‍हें भारत का राष्ट्रपिता भी कहा जाता है।  अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस : International Non Violence Day  महात्मा गांधी जी की 153 वीं जन्म जयंती मनाने जा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1 5 जून 2007 को 2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में घोषित किय