संदेश

अक्तूबर 3, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

History of Goa : गोवा का इतिहास

चित्र
Pic by-Pixabay गोवा (Goa) गोवा क्षेत्रफल के अनुसार से भारत का सबसे छोटा राज्य है ,और जनसंख्या के अनुसार चौथा सबसे छोटा राज्य है। विश्व में गोवा अपने सुन्दर समुद्र के किनारों के लिए जाना जाता है,और सुन्दर और प्रसिद्ध स्थापत्य के लिये जाना जाता है। गोवा पहले पुर्तगालियों का उपनिवेश था। पुर्तगालियों ने गोवा पर लगभग 450 सालों तक शासन किया और 19 दिसंबर 1961 में यह भारतीय प्रशासन को सौंपा दिया गया। Table Of Contents गोवा नाम की उत्पत्ति ( Origin of the name Goa) गोवा का उल्लेख महाभारत में गोपराष्ट्र यानी गोपालकों के देश के रूप में मिलता है। दक्षिण कोंकण क्षेत्र को गोवरराष्ट्र कहा जाता है। गोवा को कुछ अन्य प्राचीन संस्कृत स्रोतों में गोपकपुरी और गोपकपट्टन के रूप में संदर्भित किया गया है, जिनका उल्लेख अन्य ग्रंथों के साथ हरिवंश और स्कंद पुराण में मिलता है। गोवा को बाद में कुछ स्थानों पर गोआंचल कहा गया। अन्य नाम हैं गोव, गोवापुरी, गोपाकपाटन और गोमंत। टॉलेमी ने 2000 के आसपास गोवा का उल्लेख गौबा के रूप में किया। अरब के मध्यकालीन यात्रियों ने इस क्षेत्र को चंद्रपुर और चंदौर कह