संदेश

अक्तूबर 3, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

चिल्का झील के कुछ रोचक बाते : Some interesting facts about Chilka Lake

चित्र
  चिल्का झील : Chilika Lake  चिल्का झील भारत के  उड़ीसा राज्य में स्थित हैं।   इसे ‘चिलिका झील ( Chilika Jheel )  के नाम से भी जाना जाता है । यह झील लगभग 1 हजार वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसमें मछलियों की लगभग 225 प्रजातियाँ पायी जाती है। जाड़े के मौसम ( Winter Season ) में प्रवासी पक्षियों (migratory birds)   का आगमन होता है।  चिल्का झील के बारें में रोचक तथ्य :  Some interesting facts about Chilka Lake   👉  भूवैज्ञानिक साक्ष्य इंगित करता है कि चिल्का झील अत्यंतनूतन युग (18 लाख साल से पूर्व 10,000 साल तक) के बाद के चरणों के दौरान बंगाल की खाड़ी का हिस्सा था।  👉  चिल्का झील 70 किमी   लम्बी तथा 30 किमी. चौड़ी और 3 मीटर गहरी है, इसकी अधिकत्तम गहराई लगभग 4 मीटर है. यह समुद्र का ही भाग है जो महानदी द्वारा लायी गई मिट्टी के जमा हो जाने से समुद्र से अलग होकर एक झील के रूप में हो गया है।  👉 दिसम्बर से जून तक इस झील का जल खारा रहता है परन्तु बरसात के मौसम में इस झील का पानी मीठा हो जाता हैं। 👉  लगभग सैकड़ो गावों में रह रहे, लाखों मछुआरों को आजीविका का साधन यह झील उपलब्ध कराती ह